कानपुर। भारतीय नमो संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार मन्नू भैया के नेतत्व में राष्ट्रीय महामंत्री प्रशांत सिंह की अध्यक्षता में पनकी स्थित रतनपुर कॉलोनी में होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ व साथ ही राष्ट्रीय महामंत्री प्रशांत सिंह द्वारा भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ( लोकतांत्रिक) के कानपुर नगर ज़िलाध्यक्ष व भारत न्यूज़ के राज्य संपादक विनम्र सिंह को भारतीय नरेंद्र मोदी संघ के प्रदेश संगठन मंत्री का कार्यभार सौंपा गया।
पदभार ग्रहण करते हुए विनम्र सिंह ने बताया कि वह भारतीय नमों संघ के संगठन मंत्री के बख़ूबी निभायेंगे व ज़िम्मेदारी में कोई कमी नहीं आने देंगे। साथ ही उनके द्वारा स्थापित हमारी संस्कृति-हमारा लक्ष्य समिति व पावन गंगा सेवा समिति जो मुख्य रूप से गरीब व असहाय लोगों को रक्त आवश्यकता में सहयोग करने का प्रयास करते हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कल्याणपुर विधायिका व पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री नीलिमा कटियार, भोजपुरी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सिंह गहमरी के साथ कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र अध्यक्ष पंडित विकास दुबे,किसान मोर्चा भाजपा विवेक सिंह संदीप कुशवाहा,इला बाजपेई,शालिनी गुप्ता जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा,लोकेंद्र प्रताप मंडल अध्यक्ष,देवेश कुमार प्रदेश संयोजक,शिवम शर्मा प्रदेश महामंत्री,राहुल अवस्थी प्रदेश सचिव,विमल गुप्ता,रवि कुशवाहा,दीक्षित,जितेंद्र कुशवाहा प्रदेश सचिव,कुणाल सिंह मंडल सचिव,अर्चना गुप्ता,सीमा मिश्रा,सुमन जयसवाल , पायल,पूजा गुप्ता,खुशबू,मिनी गुप्ता,प्रज्वल गुप्ता, विकास गुप्ता,दिग्विजय गुप्ता आकाश कुशवाहा ,सचिन कुशवाहा,राहुल कुशवाहा,सूरज,सुमित,दीप्ति आदि उपस्थित रहे।
Social Plugin