लखनऊ। लखनऊ के बक्शी का तालाब में पूर्व सैनिक संयुक्त संगठन उत्तर प्रदेश द्वारा पारिवारिक परिचय एवं होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में 300 से अधिक पूर्व सैनिक परिवारों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश उपाध्यक्ष फ्लाइंग ऑफिसर अजमेर बहादुर सिंह जी के मार्गदर्शन में जिलाध्यक्ष लखनऊ मास्टर वारंट अफसर सुरेन्द्र नाथ यादव जी और उनकी लखनऊ टीम ने किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उमेश कुमार चांदना जी के साथ पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों द्वारा देशभक्ति गीत एवं होली गीत रहे। कार्यक्रम में वीर नारियों को सम्मानित करते हुए संगठन के उपाध्यक्ष अजमेर बहादुर सिंह जी ने वीर नारियों और उनके परिवारों के लिए समर्पित भाव से सदैव सहयोग करने का संकल्प दोहराया।
प्रदेश अध्यक्ष ए के दीक्षित जी ने संगठन की उपलब्धियों को प्रस्तुत करते हुए शहीद परिवारों के प्रति समर्पित रहने का संकल्प दोहराया। उप सचिव आर बी सिंह जी, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा जी और कानपुर जिलाध्यक्ष कृष्ण प्रकाश सिंह चौहान जी ने भी अपने संबोधन किए। महिलाओं ने कविता पाठ और देशभक्ति गीत भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का समापन जिलाध्यक्ष जी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।
Social Plugin