रिपोर्ट: राम विनायक दुबे, जिला संवाददाता, संतकबीर नगर
संतकबीर नगर (माहुली), 14 अप्रैल:
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल माहुली द्वारा आज मुकुंदपुर स्थित बूथ संख्या 77 पर संविधान निर्माता, महान समाज सुधारक और दलितों के मसीहा डॉ. भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती पर भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री संतलाल मौर्य ने की, जबकि संचालन मंडल महामंत्री श्री मनमोहन चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर मंडल मंत्री श्री निशांत द्विवेदी, भाजपा कार्यकर्ता श्री हिमांशू द्विवेदी और नटवा बूथ अध्यक्ष श्री रामराज यादव की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, उनके सामाजिक संघर्षों और भारतीय संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा बाबा साहब के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और सामाजिक न्याय को मजबूत करने के लिए संकल्पबद्ध है।भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों की बड़ी भागीदारी ने कार्यक्रम को सफल बनाया। अंत में सभी ने 'जय भीम' और 'भारत माता की जय' के नारों के साथ बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Social Plugin