Hot Posts

7/recent/ticker-posts

उन्नाव आगमन पर पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा का जोरदार स्वागत

 


उन्नाव। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा के उन्नाव आगमन पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस स्वागत समारोह में आतिशबाजी के साथ गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया गया।

डॉ. दिनेश शर्मा के स्वागत में संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पूरी तत्परता से भाग लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे और पूरे माहौल को उत्सव में बदल दिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विशाल गुप्ता, अमित गुप्ता, विनय सिंह, अम्बर राजपूत, लक्ष्य निगम, मनीष और विदीत सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने डॉ. शर्मा का स्वागत कर संगठन की एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती का प्रदर्शन किया।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के अध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा कि डॉ. दिनेश शर्मा का उन्नाव आगमन व्यापारियों के लिए गौरव की बात है। उनके मार्गदर्शन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।

इस आयोजन ने यह स्पष्ट कर दिया कि संगठन और पार्टी के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ नेतृत्व का स्वागत करते हैं और आने वाले समय में मिलकर कार्य करने को तत्पर हैं।